मंगलुरू, 29 मार्च (एजेंसी)
कर्नाटक में उडुपी जिले में कोरोना से संक्रमित होने की आशंका में एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। बाद में रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उडुपी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं था। अधिकारियों ने इलाके के लोगों से नहीं घबराने का आह्वान किया। गोपालकृष्ण माडिवाला (56) ने बुधवार को इस आशंका से फांसी लगा ली थी कि उसे यह बीमारी हो गयी है। उन्होंने मृत्यु से पहले अपने परिवार के सदस्यों को एक नोट लिखा था जिसमें उन्होंने उनसे सुरक्षित रहने को कहा था।

The post संक्रमण की आशंका में की आत्महत्या, रिपोर्ट आयी नेगेटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JsnvyI
via Latest News in Hindi

0 Comments