ज़ीरकपुर (निस) : दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए पंजाब सरकार की तरफ से जहां कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील की जा रही है। वहां सोमवार सुबह से ज़ीरकपुर शहर निवासियों की तरफ से लाकडाउन की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई गई। सरकार की तरफ से कर्फ्यू के ऐलान के बावजूद भी लोग अपने घरों में बैठने की बजाय अपने निजी वाहनों पर बाहर निकलने से परहेज़ नहीं कर रहे थे। शहर में समूह दुकानों को आम दिन की तरह खोल दिया गया।

The post जीरकपुर में खुली रही गैर जरूरी सामान की दुकानें appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39g5oqg
via Latest News in Hindi

0 Comments