रिफाइंड तेल है दिल का दुश्मन, इससे बचे तो जिएंगे ज्यादा
चंडीगढ़ में रविवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता कार्डियोलाजिस्ट डॉ. आदित्य रतन एवं डॉ. सुरुचि आदित्य की लिखी पुस्तक का विमोचन करते हुए। -ट्रिन्यू
भारत भूषण/ट्रिन्यू
चंडीगढ़, 8 मार्च
दिल की बीमारी अब आम है, ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि आखिर उन्हें यह समस्या क्यों हुई। वे इंटरनेट पर इसके उपाय तलाशते हैं, लेकिन इस दौरान उनका असमंजस और बढ़ जाता है। ऐसे में दिल से जुड़े रोगों के संबंध में लोगों को उनके तमाम सवालों के जवाब देने के लिए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य रतन ने ‘इंस्टॉल एंटी वायरस इन योर हार्टवेयर’ पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक की सहलेखिका उनकी पत्नी डॉ. सुरुिच आदित्य हैं। रविवार को यहां एक समारोह में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पुस्तक का विमोचन किया।
डॉ. आदित्य रतन ने रोहतक स्थित पीजीआईएमएस एवं नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने बताया कि जब मरीज उनके पास पहुंचते हैं तो तमाम सवाल उनके पास होते हैं। वे रक्तचाप, ब्लड शुगर, बीएमआई, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, ईको कार्डियोग्राफी, टीएमटी आदि के संबंध में जानकारी तो रखते हैं, लेकिन वास्तव में ये क्या हैं, इसका पता उन्हें नहीं होता। इसके अलावा कोरोनरी एंजियोग्राफी और स्टेंट के संबंध में भी उन्हें काफी जिज्ञासा होती है। ऐसे में इस पुस्तक के जरिए उन्होंने इन सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की है। पुस्तक में ऐसे 140 सवालों के उत्तर सहज शैली में सामने रखे गए हैं।
इस दौरान पुस्तक की सह लेखिका डॉ. सुरुचि आदित्य ने बताया कि उन्होंने पुस्तक में दिल की बीमारी से बचने के लिए खानपान और रहन-सहन के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रिफाइंड तेल आज के समय में दिल के लिए सबसे बड़ा खतरा है, हमें कम से कम रिफाइंड, घी, चीनी आदि का प्रयोग करना चािहए। रिफाइंड तेल का बार-बार प्रयोग होने से वह दिल के लिए बेहद खतरनाक हो जाता है, अगर हम इससे बचेंगे तो ज्यादा जिएंगे। इसके अलावा दही और अन्य प्रो बायोटिक खाद्य पदार्थों के सेवन से भी हम अपने दिल को बचा सकते हैं। उन्होंने दही में कटे हुए फल डालकर एवं गुड़ के सेवन की सलाह दी। डॉ. सुरुचि आदित्य ने ब्रह्मकुमारी शिवानी के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि गृहिणी सुखद भावनाओं के साथ भोजन तैयार करें क्योंकि जिन भावनओं के साथ वे भोजन तैयार करती हैं, वैसी ही भावनाएं आगे परिवार के लोगों में प्रसारित होती हैं। गौरतलब है कि डॉ. आदित्य रतन को वर्ष 2014 में इस क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए राजीव गांधी एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, यह उनकी पहली किताब है जोकि अमेजन बेस्टसेलर की सूची में शामिल की गई है।
The post रिफाइंड तेल है दिल का दुश्मन, इससे बचे तो जिएंगे ज्यादा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39y17ja
via Latest News in Hindi
0 Comments