RUMOR: शादी की खबरों पर आलिया ने तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) इन दिनों अपने काम से कम और अपनी रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। हर हफ्ते या महीने उनकी शादी की डेट से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। हालांकि इस कपल ने अपनी शादी को लेकर कभी कोई बात नहीं की, लेकिन अब आलिया ने चुप्पी तोड़ते हुए शादी की अफवाहों पर मजेदार जवाब दिया है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपकमिंग मूवी 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, अब शादी को लेकर अफवाहों को एक्ट्रेस ने मनोरंजक बताया है। खबरों की मानें तो आलिया-रणबीर की शादी दिसंबर में होने वाली है। बीते दिनों रणबीर के कजन अरमान जैन की शादी में आलिया को रणबीर और उनकी मां नीतू सिंह के साथ स्पॉट किया गया था। शादी में शामिल होने के बाद से दोनों एक्टर्स की शादी के चर्चे ने तूल पकड़ी है।
BOLLYWOOD: बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों का बदला रिलीज डेट, जानें नई तारीख
शादी की खबरों को बताया एंटरटेनिंग
आलिया ने एक चैनल से कहा कि मीडिया में आ रही शादी की खबरें किसी एंटरटेनमेंट से कम नहीं हैं। ये खबरें उनके लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट का सॉर्स हैं। हर हफ्ते शादी की डेट को लेकर नई अफवाह सामने आती रहती है। इस इंटरव्यू में आलिया ने उन खबरों को नकार दिया, जिसमें कहा गया था कि उनकी शाही शादी की तैयारियां चल रही है और कपूर फैमिली के रिश्तेदारों को न्योता भेज दिया गया है। हालांकि आलिया के इस जवाब पर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं। उन्होंने सीधे मना करने के बजाय 'एंटरटेनमेंट' की बात क्यों कही?
DANCE: इस गाने पर जमकर थिरकीं सारा, खूब वायरल हो रहा वीडियो
इस विषय पर महेश भट्ट भी साफ तौर पर कह चुके हैं कि उन्हें मालूम है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि सबको इस बारे में सब पता हो। रणबीर व्यक्तिगत तौर पर बहुत अच्छे हैं। इस रिश्ते को एक दिशा देना दोनों का काम है। उन्हें तय करना है कि वे एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहते हैं या नहीं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SFMzYK
via Latest News in Hindi
.
0 Comments