मैनचेस्टर सिटी पर यूईएफए ने लगाया बैन, चैंपियंस लीग से हुए बाहर
इंग्लैंड के दिग्गज क्लब मैनचेस्टर सिटी को चैंपियंस लीग से यूईएफए (UEFA) द्वारा अगले दो सीजन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इतना ही नहीं उन पर यूरोपीयन फुटबॉल गवर्निंग बॉडी को गुमराह करना और वित्तीय मामलों में खेल के नियमों को तोड़ने का आरोप लगा। जिसके चलते 30 मिलियन राशि का जुर्माना भी भरना पड़ा। जबकि दूसरी तरफ सिटी के अधिकारीयों ने बताया कि वो इस बारे में यूईएफए से बात करेंगे।
क्लब से आए बयान में कहा गया, "मैनचेस्टर सिटी इससे निराश है लेकिन यूईएफए के फैसले से आश्चर्यचकित नहीं है।" साल 2018 में ही यूईएफए के प्रमुख जांचकर्ता ने इस मामले के परिणाम के बारे में मैनचेस्टर सिटी को अवगत करा दिया था। जबकि उसके बाद जांच शुरू की गई थी।
इस तरह लगातार यूईएफए की प्रक्रिया में बाधाएं आ रही थी। जिसका मतलब था कि जो भी परिणाम यूईएफए देने वाला वाला है उसमे कोई संदेह था। हलांकि क्लब ने यूईएफए को सीएएस नियम के तहत अपनी शिकायत दर्ज कर दी है।
बता दें कि ये मामला शुरू ही यूईएफए द्वारा किया गया और प्रक्रिया व परिणाम भी यूईएफए द्वारा किया गया। ऐसे में कल्ब को जल्द से जल्द कोई निष्पक्ष निर्णय लेना होगा। जिसमें सबसे पहले क्लब जल्द से जल्द कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के तहत कार्यवाही शुरू करना चाहेगा।
from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/31XkJu8
via Latest News in Hindi
0 Comments