पूटा ने दिया कुलपति को अल्टीमेटम
चंडीगढ़, 12 फरवरी (ट्रिन्यू)
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) कार्यकारिणी की एक बैठक में पिछले छह माह के भीतर पूरे किये गये कामों की एक स्टेट्स रिपोर्ट पर विचार-विमर्श हुआ। पूटा मैंबरों ने इसका कड़ा नोटिस लिया कि कई बार के लिखित व मौखिक आग्रहों के बावजूद कुलपति ने अभी तक करिअर एडवांस्मेंट स्कीम (कैस) के तहत होने वाली प्रमोशनों के लिये सिलेक्शन शैड्यूल अभी तक नहीं दिया है। पूटा प्रधान ने बताया कि 3 फरवरी को भी एक पत्र कुलपति को भेजा था जिसमें अपील की थी कि वे कैस प्रमोशनों के लिये जल्द से जल्द मीटिंग तय करें और पूटा को इस बारे में सूचना दें ताकि जो टीचर इतने समय से बाट जोह रहे हैं उन्हें इंटरव्यू की डेट पता चल सके।
The post पूटा ने दिया कुलपति को अल्टीमेटम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39sDyrs
via Latest News in Hindi
0 Comments