नयी दिल्ली में मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एक बच्चे को केजरीवाल बनाकर जीत के जश्न में पहुंचे। -प्रेट्र

हरियाणे के लाल नै, चोक्खा करा कमाल!
दिल्ली के दिल म्हं बसा, फेर केजरीवाल!!
दिल्ली के मैदान पै, दयी ‘हैटरिक मार!
झाड़ू मारी खींच कै, सारे दिये समार!!
मुरझाया यो ‘फूल रै, कतीं टूट ग्या ‘हाथ!
दिल्ली नै खुलकै दिया, ‘झाड़ू का जिब साथ!!
बिजल़ी-पाणी मैटरो, रास फ्री का खेल!
काम करे कुछ साथ रै, खूब बणायी रेल!!
हाथ मलै इब ‘हाथ रै, गया ‘फूल का चैन!
बांध भरोटी ले गया, तगड़ा मफलर-मैन!!
चालीसा हनुमान का, बणा चुनावी-जाप!
चली बुहारी फेर तै, करा सूपड़ा साफ!!
खात्ता लग रै ना खुला, गिरी कसुत्ती गाज!
याद ‘हाथ के आंवती, सिल्ला ताई आज!!
आप-आप की गूंज तै, बणी ‘बुहारी खास।
‘हाथ-’फूल तै दे दिया, फेर नया बनवास!!
साम्हीं भारी फौज थी, लिया कतीं था गोट!
टक्कर लेग्या एकला, मफलर की ले ओट!!
फूल हाथ की साथ हे, बणा दयी फुटबॉल!
दिखे केजरीवाल इब, बणा केजरी वॉल!!
-सत्यवीर नाहड़िया

The post …तगड़ा मफलर-मैन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SgQSJE
via Latest News in Hindi

0 Comments