देश का बजट बनानें में इन पांच लोगों ने की निर्मला सीतारमण की मदद

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किया गया। बजट को संसद में पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण, राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और उनकी टीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिली। पिछली बार की तरह इस बार भी देश केे बजट को लाल कपड़े में ऱखा गया है। 2019 में निर्मला सीतारमण ने बजट को बही खाता कहा था।
बजट को बनाने के लिए वित्त मंत्री की टीम में ये पांच लोग शामिल थे जिन्हें हम बजट तैयार करने का मास्टरमांइड़ कह सकते है।
पहले है राजीव कुमार, जो बैंकिग सुधार में कड़े फैसले को लिए जाने जाते है। उन्होंने की देख-रेख में बैंको का विलय किया गया था। इस बार कयास लगाए जा रहे है कि बैंकिग सेक्टर को संकट से निकालने और क्रेडिट ग्रोथ पर भी काम कर रहे है।
अतुन चक्रवती को सरकारी संपत्ति बिक्री का एक्सपर्ट माना जाता है। बीते साल जुलाई में ही अतुन ने कार्यकाल सभांला है। इनके कार्यकाल सभालते ही इकॉनमी की स्पीड पांच फीसद से नीचे आ गई थी, लेकिन उनकी टीम ने विकास को दोबारा पटरी पर लाने के लिए एक ट्रिलियन से ज्यादा का इंफ्रा तैयार किया।
पीएमओ में काम कर चुके टीवी सोमनाथन ने हाल ही में वित्त मत्रांलय का हिस्सा बनें है। सोमनाथन पर जिम्मदारी है कि वह सरकारी खर्चे को कम करें और मांग को बढ़ावा मिले।
अजय भूषण पांडे ऐसे अफसरों में है जिन के ऊपर ज्यादा दवाब रहता है कहा जा रहा है कि वह डायरेक्ट टैक्स कोड़ पर अपनी छाप छोड़ेगें।
एयर इंडिया को बेचने की जिम्मेदारी तुहिनकांत पाड़े पर है और देश में अन्य कंपनियों के विनिवेश की जिम्मेदारी भी तुहिन पर है ताकि सरकार की आमदनी बढ़े।
from व्यापार – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vJ6pt1
via Latest News in Hindi
0 Comments