दिल्ली चुनाव: बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने 48 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा
नई दिल्ली: भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है और कहा कि 11 फरवरी को सारे एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल कर दिल्ली में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा- 'ये एग्जिट पोल 11 तारीख़ को हो जाएंगे पूरी तरह फेल। बीजेपी 48 सीटों से ज्यादा सीटों के साथ इस बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। मैंने जो ट्वीट किया है उसे संभाल कर रखें। अभी से ईवीएम को दोष देने का माहौल न बनाएं।'
भाजपा नेता मनोज तिवारी दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर: 'ये एग्जिट पोल 11 तारीख़ को हो जाएंगे पूरी तरह फेल। बीजेपी 48 सीटों से ज्यादा सीटों के साथ इस बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। मैंने जो ट्वीट किया है उसे संभाल कर रखें। अभी से ईवीएम को दोष देने का माहौल न बनाएं।' pic.twitter.com/ZFsRqNK7BT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2020
वहीं दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद देर रात बीजेपी की अहम बैठक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली। दिल्ली बीजेपी दफ्तर में हुई इस बैठक में जेपी नड्डा ने पार्टी के नेताओं से मतदान का फीडबैक लिया। विधानसभा चुनाव के सातों लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ,सांसद ,संगठन मंत्री इस बैठक में मौजूद रहे। पहले इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की संभावना जताई गई थी लेकिन अमित शाह बैठक में नहीं पहुंचे।
from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/378FNyF
via Latest News in Hindi
0 Comments