चेंबूर में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

मुंबई: यहां के चेम्बूर में शुक्रवार की रात जबरदस्त बवाल हो गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉलोनी के मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते थे, जिसके आसपास सोसाइटी के लोग गाड़ी पार्क करते थे। ऐसे में शुक्रवार की रात क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए। शीशे टूटने की घटना के बाद गाड़ी मालिकों और खेलने वालों के बीच विवाद शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों गुटों में जबरदस्त लड़ाई हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से हुए पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। कुछ वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें लोग दंगा करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस 30 लोगों की तलाश कर रही है।



from India TV: india Feed https://ift.tt/3bEM8Fp
via Latest News in Hindi

0 Comments