अज्ञात लड़ाकू विमानों ने जमकर बरसाए बम, ईरान के सपोर्ट वाले PMF के 8 लड़ाकों की मौत
बेरूत: सीरिया में इराकी सीमा के पास अज्ञात विमानों ने जोरदार हवाई हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में ईरान समर्थित 8 इराकी मिलिशिया की मौत हो गई है। आपको बता दें कि ईरान की कुद्स आर्मी के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हमले में मौत के बाद से ही मध्य पूर्व में तनाव काफी बढ़ गया है। इसी हमले में ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया हश्द अल-शाबी या पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के डेप्युटी कमांडर अबु महदी अल-मुहंदिस की भी मौत हो गई थी।from India TV: world Feed https://ift.tt/39Zi2vy
via Latest News in Hindi
0 Comments