जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, ''पाकिस्तान ने रात करीब साढ़े नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे देगवर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।'' 

from India TV: india Feed https://ift.tt/3a1tDdo
via Latest News in Hindi

0 Comments