प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आर्थिक भगौड़ा घोषित,हीरा कारोबारी नीरव मोदी के कुछ बेशकीमती वस्तुओं की नीलामी होने वाली है। इन वस्तुओं को प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही के दौरान जब्त किया गया था।

इस नीलामी का आयोजन प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से मुंबई की एक कंपनी करने वाली है। इस नीलामी का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहली नीलामी का आयोजन मुंबई के ओबोरॉय होटल के गैलरी में 27 फरवरी को किया जाएगा। वहीं दूसरी नीलामी का आयोजन 3 तथा 4 मार्च को ऑनलाइन किया जाएगा।

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से इस नीलामी का आयोजन करने वाली कंपनी सैफ्रनआर्ट ने बताया कि नीलाम होने वाली वस्तुओं में बेशकीमती घड़ियां, पेंटिंग्स और हैंडबैग्स शामिल हैं।

इन वस्तुओं में एमएफ हुसैन द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स भी शामिल हैं जिनकी कीमत 12 से 18 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कई बड़े ब्रांड्स के लिमिटेड एडिशन की घड़ियां और हैंडबैग्स भी शामिल है। कंपनी ने बताया कि इन ब्रांड्स का इस्तेमाल बड़े सेलिब्रिटीज और बड़े बड़े उद्योगपतियों और उनके परिजनों द्वारा किया जाता है।



from व्यापार – Navyug Sandesh https://ift.tt/37gdNdp
via Latest News in Hindi

0 Comments