पूर्व CJI रंजन गोगोई के खिलाफ यौन दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी सेवा में बहाल
नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन दुराचार का आरोप लगाने वाली एक पूर्व महिला कर्मचारी को सेवा में बहाल कर दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक महिला ड्यूटी ज्वाइन कर चुकी है और छुट्टी पर गयी है। उसका सारा बकाया भी मंजूर हो चुका है। न्यायमूर्ति एस ए बोबडे (अब प्रधान न्यायाधीश) के नेतृत्व में शीर्ष न्यायालय की तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समिति ने पिछले साल मई में तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश को क्लीनचिट दी थी क्योंकि महिला द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं पाया गया था। from India TV: india Feed https://ift.tt/38oS3Mu
via Latest News in Hindi
0 Comments