अंकुरित अनाज खाने से होते हैं सेहत को बहुत से फायदे

अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यह दाल, नट्स, अनाज, बीज और फलियों को अंकुरित करने से बनते हैं। अगर हर सुबह नाश्ते में फलों के साथ इन अंकुरित अनाज या स्प्राउट्स को लिया जाए तो यह हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।
शारीरिक संतुलन बनाए रखने और मानसिक स्थिति को शांत रखने के लिए यह स्प्राउट्स बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन स्प्राउट्स को या अंकुरित अनाजों को अपने भोजन में शामिल करेंगे। तो आपके शरीर में कैल्शियम, फास्फेट, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए, और फास्फोरस की कमी नहीं होगी।
1. अंकुरित अनाज हमारी भूख को बढ़ाते हैं। जब इन्हे पानी में भीगा कर अंकुरित करके खाया जाता है तो इनमें मौजूद एंट्री न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटेट्स बाहर निकल जाते हैं जिससे इन्हें पचाना आसान हो जाता है।
2. यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं और दिन भर हमें उर्जा भी प्रदान करते हैं।
3. अंकुरित अनाज कब्ज और गैस की समस्या को दूर करते हैं। साथ ही यह कुपोषण के शिकार होने से भी बचाते है।
4. अगर आपको इन्हें कच्चा खाना पसंद नहीं है तो आप इन्हें टमाटर, प्याज, नींबू का रस, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, इन सभी को डालकर हल्का सा पकाकर नमक डालकर भी खा सकते हैं।
5. प्रेगनेंसी के दौरान ये महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। और यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में भी मदद करते हैं।
6. ये हमारे शरीर से फैट को कम करते है और प्रोटीन की मात्रा को बढाते है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SQ3xE8
via Latest News in Hindi
0 Comments