अखरोट के एक ऐसा नट है जिसे खाने से दिल की बीमारियां कम होती है और दिमाग हमारा स्वस्थ रहता है। ये बात तो आप शायद पहले से जानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अखरोट आपके पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नए अध्ययन के अनुसार अखरोट खाने से कार्डियक हेल्थ (दिल की सेहत) तो दुरुस्त रहता ही है, साथ ही ये आंतों और पेट को भी बहुत फायदा पहुंचाता है।

एक अध्ययन से सामने आया है कि डाइट को थोड़ा सही करने से हम अनेक रोगों से बच जाते है। अध्यन में सामने आया है कि रोजान 50-80 ग्राम अखरोट खाने से पेट और दिल की बीमारियों को दूर किया जाता है। पेट के लिए तो अखरोट का सेवन राम बाण का काम करता है।  इसके पहले के कई अध्ययनों में भी पाया गया है कि सैचुरेटेड फैट वाले आहार कम खाने और अखरोट का सेवन बढ़ाने से आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।

अखरोट को आप सुबह  या शाम कभी भी खा सकते है। अगर आपको लगता है कि हमें सुबह उठकर खाने चाहिए तो यह आपके लिए और भी ज्यादा फायदेंमदं हो सकता है। क्योंकि सुबह हमारा पेट खाली होता है। इसलिए सुबह अखरोट का सेवन करने से हम दिमाग के साथ-साथ दिल की बीमारियों को कम कर सकते है। अगर आपको नमक वाली स्नैक्स पसंद है तो आप सुबह उठकर बुने हुए चने चबा सकते है। जो हमारे स्वास्थया के लिए बेहद फायदेमंद होते है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2G0L93O
via Latest News in Hindi

0 Comments