टाटा ग्रुप-मिस्त्री विवादः एनसीएलएटी के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानिए अब तक क्या हुआ
नई दिल्ली। टाटा समूह और साइरस मिस्त्री विवाद पर एनसीएलएटी के फैसले पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। रतन टाटा और साइरस मिस्त्री का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रतन टाटा ने एनसीएलएटी ( NCLAT ) के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें साइरस मिस्त्री को दोबारा से टाटा संस का एग्जीक्यूटिव बनाने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीली न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर बहाल करने के आदेश को चुनौती देने वाली टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज (10 जनवरी) को सुनवाई करेगा। from India TV: paisa Feed https://ift.tt/305zERX
via Latest News in Hindi
0 Comments