जेएनयू प्रशासन का दावा, हालात सामान्य, छात्र बोले-वीसी का बहिष्कार जारी
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने दावा किया है कि अब विश्वविद्यालय में पूरी तरह से शांति स्थापित की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रशासन का दावा है कि 14 जनवरी से विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक केंद्रों में सामान्य कामकाज शुरू हो गया है। हालांकि प्रशासन के इस दावे के ठीक विपरीत छात्रों ने जेएनयू में एक जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई। छात्रों की जनरल बॉडी मीटिंग में एक बार फिर जेएनयू के कुलपति एम. जगदीश कुमार के बहिष्कार का प्रस्ताव पास किया है।from India TV: india Feed https://ift.tt/2t77H05
via Latest News in Hindi
0 Comments