तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने जुमे की नमाज का नेतृत्व करते हुए अमेरिका और पश्चिमी देशों पर जमकर निशाना साधा। खामनेई ने 8 साल में पहली पर बार तेहरान में जुमे की नमाज का नेतृत्व किया और पश्चिमी देशों को ‘अमेरिकी भांड’ करार देते हुए कहा कि एक तरफ वे ईरान का समर्थन करने का ढोंग करते हैं लेकिन दूसरी ओर अपने ‘जहरबुझे खंजर’ इसकी पीठ में घोंपना चाहते हैं। साप्ताहिक नमाज में शामिल हुए खामनेई ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। 

from India TV: world Feed https://ift.tt/379eYes
via Latest News in Hindi

0 Comments