अगर आप भी पूरा दिन कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं तो इन बातों का ख्याल रखना है जरूरी

जो लोग पूरा-पूरा दिन कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं। उन्हें पीठ दर्द, आंखों में तकलीफ, गर्दन में दर्द, सिर दर्द, मोटापा बढ़ने, और विटामिन डी, की कमी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना करते हैं तो जाने इनसे बचने के उपाय।
पीठ दर्दः
लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठे रहने से पीठ दर्द की समस्या होना एक आम बात है। इससे बचने के लिए कंप्यूटर के सामने बिल्कुल सीधे बैठे। और लगातार कंप्यूटर के सामने ना बैठे रहे। हर 2 से 3 घंटे में उठकर थोड़ा वॉक और स्ट्रेचिंग करना भी जरूरी होता है।

आंखों की समस्याः
जब भी आप लंबे समय तक कंप्यूटर, टेलीविजन या फिर मोबाइल जैसे उपकरणों के सामने बैठते हैं तो आपकी आंखों में जलन, पानी आना और दर्द होना आम है। इस समस्या से बचने के लिए हर 2 से 3 घंटे में आंखों को आराम दे। कम से कम 10 मिनट के लिए आंखें बंद करके लेट जाए। ठंडे पानी से आंखों को हर 2 से 3 घंटे में धोएं। और हर रात सोने से पहले आंखों में एक से दो बूंद गुलाब जल की डाले। सबसे अच्छा यह होगा कि सीआरटी मॉनिटर की बजाय एलसीडी मॉनिटर का उपयोग किया जाए।
गर्दन दर्दः
गर्दन दर्द की समस्या भी लगातार बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए आम समस्या है। लेकिन उससे बचने के लिए जैसा पहले कहां गया है हर दो से तीन घंटे में ब्रेक लेना जरूरी है।
सर दर्दः
लगातार कंप्यूटर स्क्रीन या मोबाइल स्क्रीन में देखते रहने से सर दर्द की समस्या भी आम है। इससे बचने के लिए काम के बीच में एक कप चाय या कॉफी ली जा सकती है। पर चाय या कॉफी भी बहुत ज्यादा नहीं लिया जाना चाहिए। और अपने मॉनिटर के कंट्रास्ट और ब्राइटनेस को कम रखना चाहिए ताकि सर पर ज्यादा दर्द ना हो।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/35iDhVH
via Latest News in Hindi
0 Comments