अनिल कपूर, जो अब मोहित सूरी की “मलंग” में नज़र आएंगे, ने कहा कि दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री से उन्हें फिर से जवान होने की और प्यार में पड़ने की इच्छा जाग गई है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने सोमवार को कहा कि जब भी वह छोटे अभिनेताओं को स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखते हैं तो उन्हें हमेशा अपनी जवानी के दिन याद आते है। 63 वर्षीय अभिनेता, जिनकी अगली फिल्म मलंग है जिसमें वे आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल केमू के साथ बड़े पर्दे पर आने वाले है, ने कहा कि मुख्य जोड़ी की केमिस्ट्री को देखते हुए उन्हें फिर से प्यार में पड़ने की जरूरत महसूस हुई।

मोहित सूरी के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कपूर ने संवाददाताओं से कहा, “इस फिल्म के बाद आदित्य और दिशा, विशेष और बड़े सितारे बनने जा रहे हैं। और मै सच में ऐसा मानता हूं। मैंने जो भी देखा, हर फ्रेम, मैंने उसका आनंद लिया।”
“काश मै जवान होता। काश, मैं उसकी (आदित्य) की तरह बाइक पर जा रहा होता और मस्ती कर रहा होता … फिल्म में उन्हें देखने के बाद, मैं प्यार में पड़ना चाहता हूं। मैं प्यार में हूं लेकिन मैं फिर से प्यार करना चाहता हूं।” उन्होंने कहा।

इस रोमांटिक-एक्शन-ड्रामा में अमृता खानविलकर भी हैं। कपूर, जो एक पुलिस वाले की नकारात्मक भूमिका में हैं, ने कहा कि वह शुरू में फिल्म में कुणाल की भूमिका निभाना चाहते थे।
“जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तब मैं कुणाल की भूमिका करना चाहता था। हालांकि अपनी भूमिका कुणाल ने शानदार तरीके से निभाई है, लेकिन मैं उस रोल को करना चाहता था। मोहित, लव (रंजन, निर्माता) और वे सभी चाहते थे कि मैं आगाशे का किरदार अदा करूं।”

उन्होंने कहा, “मेरा दिल वहां था लेकिन उन्होंने मुझे इस रोल को करने के लिए कहा। मैं उन्हें धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने मुझे मना लिया और मैंने भी उनके यकीन पर यकीन किया। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने यह भूमिका की।”
मलंग को 7 फरवरी, 2020 को रिलीज़ किया जाना है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/35sQg79
via Latest News in Hindi

0 Comments