हांगकांग: लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के लिए हांगकांग में बुलाई गई एक रैली के दौरान रविवार को हिंसा भड़क उठी। इस दौरान लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने 2 पुलिस अधिकारियों की बुरी तरह पिटाई कर दी। अधिकारी प्रदर्शन स्थल के आसपास की सड़कों पर लोगों को रोककर तलाशी लेने लगे और वहां अधिकृत रूप से इकट्ठी भीड़ को हट जाने के लिए कहा जिसके बाद समस्या शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुस्साई भीड़ ने उन पर पानी की बोतल और पेंट फेंकना शुरू कर दिया।

from India TV: world Feed https://ift.tt/2tzPkAT
via Latest News in Hindi

0 Comments