अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला, कहा- हिंदू समाज के साधू-संतों को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती
कन्नौज: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने शाहीन बाग में महिलाओं के धरने को लेकर योगी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हमारे हिंदू समाज में साधू-संतों को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती।’ दरअसल, योगी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में एक महीना से ज्यादा समय से दिनरात चल रहे महिलाओं के धरने पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा था कि ‘पुरुष रजाई ओढ़कर घर में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर धरना दे रही हैं।’from India TV: india Feed https://ift.tt/38Be2Qs
via Latest News in Hindi
0 Comments