बॉलीवुड ए-लिस्टर्स ने स्किप किया पीयूष गोयल के साथ सीएए डिनर
PM मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने करण जौहर, कबीर खान और अन्य अभिनेताओं और निर्देशकों सहित बॉलीवुड हस्तियों को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में सीएए डिनर के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में नागरिकता संशोधन अधिनियम के “मिथकों और वास्तविकताओं” पर चर्चा करने का एजेंडा था। हालांकि बैठक में कोई भी ए लिस्टर नहीं पहुंचे। लेकिन, महावीर जैन के निमंत्रण पर कुछ लोग दिखाई दिए।
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन के लिए भाजपा ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। पीयूष गोयल द्वारा ये डिनर 5 जनवरी 2020 को मुंबई में आयोजित किया गया था। यह खबर सीएए और एनआरसी के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बीच आई। कल ही, जेएनयू ने आरएसएस समर्थित छात्र संघ एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के हिंसक हमले देखे, मुंबई में विरोध प्रदर्शन छिड़ गया, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ नामों ने सीएए रात्रिभोज के लिए अपना रास्ता बना लिया। उपस्थित लोगों में सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी, रितेश सिधवानी, बुशन कुमार, रणवीर शौरी, कुणाल कोहली, अभिषेक कपूर, उर्वशी रौतेला और शैलेश लोढ़ा शामिल थे। म्यूज़िक इंडस्ट्री से अनु मलिक, कैलाश खेर, रूप कुमार राठौड़ और शान जैसे नाम भी रात के खाने पर दिखाई दिए।
यह देखे आमंत्रण पत्र और उसमें बताए एजेंडे:

होटल के बाहर, प्रदर्शनकारियों ने मशहूर हस्तियों से आग्रह किया कि वो इस बैठक में ना शामिल हो और “बॉलीवुड, हम देख रहे हैं” और “अपने प्रशंसकों को निराश न करें। सीएए को नाकरें” जैसे नारे लगाए।
कुछ समय पहले, प्रदर्शनकारियों, नागरिकों और समाचार पोर्टल से सवाल पूछ रहे बॉलीवुड अभिनेता आज खुद सीएए और एनआरसी के विरोध के बारे मेंबकुच बोलना नहीं चाह रहे है और जामिया हिंसा पर तटस्थ रुख बनाए रखने की कोशिश कर रहे है, जिससे पूरा देश हिला हुआ है। ट्विटर पर लोग सवाल कर रहे है कि:
एंटी-सीएए विरोध: जामिया विश्वविद्यालय में दिल्ली पुलिस की हिंसा को देख कर भी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां चुप क्यों हैं?
सवाल उठाए जाने के बाद, मशहूर हस्तियों का एक समूह सामने आया और दिल्ली पुलिस की बर्बरता की निंदा की और इस विवादास्पद कृत्य पर अपनी राय जताई। इनमें शामिल है फ़रहान अख्तर, जिन्होंने धमकियों के बावजूद मुंबई विरोध प्रदर्शन किया, स्वरा भास्कर जो विरोध प्रदर्शन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का सक्रिय रूप से इस्तेमाल कर रही हैं, अनुराग कश्यप जिन्होंने अपने सीएए विरोधी विचारों के कारण अपना ट्विटर अकाउंट खो दिया। राजकुमार राव, ऋतिक रोशन, ऋचा चड्डा और अन्य भी जल्द ही शामिल हुए और इसके बारे में बात की।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/36uS0OL
via Latest News in Hindi
0 Comments