नयी दिल्ली, 4 जनवरी (एजेंसी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने विभिन्न मंत्रालयों के प्रदर्शन की शुक्रवार और शनिवार को समीक्षा की। अगले 5 साल के लिए अहम मंत्रालयों के लिए एक कार्ययोजना को अंतिम रूप देने की कवायद के तहत पिछले 2 हफ्तों में यह तीसरी समीक्षा बैठक है।
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने शासन, प्रौद्योगिकी और संसाधनों जैसे विषयों पर शीर्ष नौकरशाहों की बात सुनी। सचिवों की विभिन्न समितियों की प्रेजेंटेशन पर बैठकों के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर सरकार अगले 5 साल के लिए विभिन्न मंत्रालयों के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देगी। मंत्रालयों को कृषि, स्वास्थ्य, शासन और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है। सूत्रों ने बताया कि इस समीक्षा कार्य को पूरा करने के लिए आने वाले हफ्ते में मंत्रिपरिषद की और भी बैठक हो सकती है। हर महीने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आमतौर पर मंत्रिपरिषद की बैठक होती है। लेकिन, पिछले 3 मौकों पर बैठकें स्वतंत्र रूप से हुईं।

The post पीएम ने दो हफ्तों में तीसरी बार की मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QJK05L
via Latest News in Hindi

0 Comments