जानें, क्या कारण है कि कुछ लोगों का वजन एक्सरसाइज के बाद भी नही होता कम

आज पूरी दुनिया में लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान है । लोग अपने मोटापे को कम करने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करते है जिम जाते है, डाईट कट्रोंल करते है लेकिन उनके शरीर पर कोई फर्क नही पड़ता है। ज्यादतर लोग तो मोटापा कम करने के लिए सर्जरी का सहारा भी लेते है जो किसी के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है। डाइटिंग और परहेज करने के बाद भी अगर वजन नहीं घटता है, तो ये माइक्रोबायम के कारण है। इसे संतुलित करने के लिए, कुछ फाइबर, प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है जैसे- दही, केला, ओट्स और फ्लेक्ससीड्स आदि। हम आपको बता रहे है क्यों कम नही हो रहा आपका मोटापा।
सबसे पहले तो मोटापा कम करने के लिए पेट में बैक्टीरिया स्वस्थ होना चाहिए। क्योंकि ये सोते समय हमारी आंतों को प्रभावित करता है। ये बैक्टीरिया हमारे दिमाग को अवसाद पहुचांता है। जिसके कारण हमें नींद नही आती । हमारे सोने का तरीका पेट में रहने वाले जरूरी बैक्टीरिया को स्वस्थ्य रखने से रोकता है।
एंटीबायोटिक्स की दवाईयां हमारे शरीर में अच्छे बुरे बैक्टीरिया को खत्म कर देती है। जिसको दोबारा बनने में कई दिन लग जाते है। इसलिए जितना हो सके इन दवाईयों से परहेज रखना चाहिए। ताकि हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया खत्म न हो।
ज्यादतर लोग कहते है कि हमने फास्ट फूड खाना छोड़ दिया । लेकिन कुछ दिनों बाद वो किसी फास्ट फूड की स्टाल पर खा रहे होते है। जिससें जो एक्सरसाइज करके हमने अपना वजन कम किया है। और दोबारा बढ़ जाता है इसलिए फास्ट फूड से हमेशा दूरी बनाएं रखे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uwv3fN
via Latest News in Hindi
0 Comments