आज माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। शायद आप लोग जानते होंगे की माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अतः आज मौनी अमावस्या है। मान्यताओं के अनुसार जो पुण्यफल किसी व्यक्ति को करोड़ स्नान-दान करने के बाद मिलता है, वह इस योग में केवल एक बार किसी तीर्थ स्थल पर या पवित्र नदी में स्नान करने से ही प्राप्त हो जाता है। अतः आज के दिन स्नान-दान का बड़ा ही महत्व है।

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/38Bg8Qk
via Latest News in Hindi

0 Comments