कन्नौज: बस-ट्रक की भयंकर टक्कर के बाद लगी आग, 20 लोगों के मरने की आशंका, 21 घायल
कन्नौज/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के चिलोई गांव के निकट एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में लगभग 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटना में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 21 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें जलती हुई बस से जान बचाने के लिए कूदे करीब 10 से 12 लोग भी शामिल हैं। from India TV: india Feed https://ift.tt/308dizj
via Latest News in Hindi
0 Comments