अक्सर अजवाइन का उपयोग ठंड से बचने के लिए और पेट से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि अजवाइन का उपयोग आप वजन कम करने के लिए भी कर सकते हैं। अजवाइन में एंटीसेप्टिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है। जो वजन घटाती है, इनके साथ-साथ अजवाइन में नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इनसे भी शरीर का वजन तेजी से कम होने में मदद मिलती है।

अजवाइन का पानीः

एक फ्राई पैन में दो चम्मच अजवायन डालकर धीमी आंच में भूने। इसके बाद इसके ऊपर से इसमें आधा लीटर पानी डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल ले। जब यह पानी आधा रह जाए तो इसे आंच से उतारकर छान लें। इस पानी को दिन भर में कई बार थोड़ा-थोड़ा पीते रहे।

शहद और अजवाइनः

अगर आप अपने बहुत बड़े वजन को तेजी से घटाना चाहते हैं, तो दो गिलास पानी में दो चम्मच अजवाइन भीगा कर रात भर रख दे। सुबह इसे छानकर इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पिए। इसके साथ ही 3 महीने तक ज्यादा फैट वाले भोजन ना खाएं।

अजवाइन और सौंफ का पानीः

तेजी से वजन घटाने के लिए अजवाइन और सौंफ का पानी बेहतरीन होता है। इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए भुने हुए अजवाइन और भुने हुए सौंफ की एक-एक चम्मच मात्रा लेकर उसे पानी में तब तक उबालें जब तक पानी का रंग ना बदल जाए। इसे उतारकर छान लें ठंडा होने पर बोतल में रख लें और दिन भर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिए।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SbFFuq
via Latest News in Hindi

0 Comments