कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली आज, गिरती अर्थव्यवस्था-बेरोजगारी होंगे मुद्दे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को घेरने में जुट गई है। गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, नागरिकता संशोधन कानून और किसानों की समस्या जैसे कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को आढ़े हाथों लेगी। कांग्रेस आज (शनिवार) दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली करने जा रही है। रैली को सफल बनाने के लिए देशभर से पार्टी कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।
इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। रामलीला मैदान में रैली को लेकर पूरी तैयारियां हो गई हैं। कांग्रेस की रैली दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगी।
Delhi: Preparations underway at Ramlila Maidan where Congress is organising 'Bharat Bachao' rally tomorrow. (Earlier visuals) pic.twitter.com/EtnPXyYDBG
— ANI (@ANI) December 13, 2019
इस रैली में पार्टी के कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। रैली के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ नेता बैठेंगे। वहीं मुख्य मंच के दाहिने और बाएं तरफ मुख्यमंत्री, पार्टी महासचिव, प्रभारी नेता बैठेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RPBxQt
via Latest News in Hindi
.
0 Comments