सर्दियों में सांस कष्ट ज़्यादा होती है। अस्थमा या दमा एक एलर्जिक बीमारी है। इसमें सांस लेने में तकलीफ़ होती है और आवाज़ में घरघराहट भी होने लगती है। अस्थमा से जूझ रहे मरीजों को सर्दियों के मौसम में बहुत खास खयाल रखने की जरूरत है।

सर्दी के मौसम में हवा में भरी मात्रा में हवा में खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद रहते है। कोहरे के कारण इसमें ये पनपते है। इस हवा में सांस लेने से दमा के मरीजों की परेशानियां बढ़ जाती है। इसके कारण छाती में जकड़न, खांसी जैसी दिक्कतें आती हैं। दमा के मरीजों को सर्दियों में अपना खास खयाल रखना चाहिए। उन्हें दूषित हवा से खुद को दूर रखना चाहिए। ज़्यादा घर से निकलना उनके लिए इस मौसम में हानिकारक हो सकता है।

इस तकलीफ़ से थोड़ी राहत पाने के लिए हमेशा मस्क पहन कर निकलें। मुंह और नाक को ढक कर रखने से परेशानी कम होगी। ज़्यादा बाहर निकलने से बचें। नेबुलाइजर अपने साथ ही रखे, ताकि जब भी सांस लेने में तकलीफ़ हो उसकी मदद से फेफड़े की नली को आराम दिया जा सके।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Rpuz4H
via Latest News in Hindi

0 Comments