मुजफ्फरनगर। उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चारों व्यक्तियों ने अदालत से बलात्कार का मामला वापस न लेने पर महिला पर तेजाब से हमला किया। उन्होंने कहा कि महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और मेरठ के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

from India TV: india Feed https://ift.tt/2s9CuYY
via Latest News in Hindi

0 Comments