Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लग रहा था कि कार्तिक और नायरा 6 साल के अलगाव के बाद आखिरकार एक हो जाएंगे। दोनों की शादी के कार्ड भी बंट गए थे। मेहंदी की रस्म भी हो चुकी थी, लेकिन शादी वाले दिन वेदिका ने पहले तलाक डिले कराने की कोशिश के चक्कर में एक जरूरी पेपर घर में ही छोड़ दिया था। वो पेपर नायरा को मिला तो वो भागी-भागी कोर्ट की तरफ पहुंची। नायरा की नजर कार्तिक पर पड़ी और वो वहां उसे जाकर गले लगाती है लेकिन तभी ऊपर से बहुत सारी ईंटे गिरती हैं, नायरा कार्तिक को बचाने के चक्कर में उसे नीचे कर देती है और खुद चोट खाती है। नायरा को अस्पताल ले जाया जाता है, वहां डॉक्टर बताते हैं कि नायरा की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। यहां तक तो आपने सीरियल में देख ही लिया होगा, लेकिन अब आते हैं मेन ट्विस्ट पर।

from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2ZwJ74A
via Latest News in Hindi

0 Comments