शहद बहुत लंबे समय से हर रसोई में पाया जाने वाला पदार्थ है। इसे हम अपने मां का अपने खाने में प्रयोग करते हैं और साथ ही इसके बहुत सारे औषधीय गुण भी है। जब भी सर्दी में खांसी जुकाम होता है, तो मां जल्दी से शहद खाने को दे देती है। ऐसे ही शहद के और भी कई औषधीय गुण हैं, जिनमें से आप कुछ जानते हैं और कुछ नहीं। आप शहद के ब्यूटी प्रोडक्ट होने के बारे में तो जानते ही हैं और बहुत जगह पड़ा भी होगा कि शायद कैसे हमारी खूबसूरती को निखारता है, तो आज हम आपको शहद के कुछ औषधीय गुणों के बारे में बताते हैं और साथ ही आपको बताएंगे कि शहद कितना गुणकारी पदार्थ है और क्यों यह है हर घर की रसोई में होना जरूरी है।

सर्दी जुकाम के लिए फायदेमंद :

सर्दी खांसी जुकाम को दूर करने में बहुत उपयोगी है अगर आप सर्दी जुकाम से परेशान रहते हैं तो सर्दी जुकाम होने पर आप शहद का सेवन करें काली मिर्च को बारीक पाउडर बनाकर दो चम्मच शहद में मिलाएं और खांसी जुखाम होने पर सेवन करें। इसका सेवन आप अदरक के साथ भी कर सकते हैं।

 पाचन में मददगार :

शहद में प्रोबायोटिक या सहायक बैक्टीरिया होने की वजह से यह पाचन में मदद करता है। यह कब्ज और गैस जैसी बीमारियों के लिए लाभदायक है और साथ ही यह पेट तथा आंतों के इन्फेक्शन को ठीक करने में भी लाभकारी है।

त्वचा संक्रमण से राहत :

Dermatologist भी मानते है कि सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। यह त्वचा को सुंदर ही नहीं बनाता बल्कि संक्रमण से भी बचाता है। संक्रमित जगह पर शहद को मलकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दे और तीन चार घंटे बाद गुनगुने पानी से धो ले। ऐसा रोज करने से 1 सप्ताह में ही असर दिखना चालू होता है और कुछ समय बाद त्वचा का संक्रमण भी समाप्त हो जाता है।

शहद में है एंटीबैक्टिरियल गुण :

शहद एंटीबैक्टीरियल के रूप में भी प्रयोग किया जाता है बहुत पर शहद उन बैक्टीरिया पर भी असरदार और लाभकारी होता है जिन पर एंटीबायोटिक्स भी असर नहीं करती शहद हानिकारक माइक्रो ऑर्गेनाइज्म से लड़ता है और शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता को बेहतर बनाता है।

हीमोग्लोबीन बढ़ाता है :

शहद आर बी सी का हमारे शरीर में बहुत बड़ा योगदान है। आर बी सी शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती है। अगर कोई किसी भी वजह से एनीमिक है तो उनके रक्त में ऑक्सीजन ढोने की क्षमता कम हो जाती है, जो कि पूरे शरीर के सिस्टम को प्रभावित करते हैं क्योंकि ऑक्सीजन हमारी बेसिक जरूरत है। ऐसे में आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर रोज पिएं आर बी सी की संख्या में बेहतरीन असर दिखेगा और हीमोग्लोबिन के स्तर में बढ़ोतरी होगी।

खाद्य पदार्थों को इन विकल्पों के साथ स्वैप करें, और पाएं मोटापा छुटकारा



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/36zEKYx
via Latest News in Hindi

0 Comments