पीएम मोदी के सामने आज हाजिर होंगे सभी मंत्री, देखेंगे सभी का रिपोर्ट कार्ड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक प्रवासी भारती केंद्र में होगी। इस बैठक में सभी मंत्रालयों का प्रजेंटेशन होगा। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी बैठक है। जहां मंत्रालय की कार्य की समीक्षा की जाएगी।
पहले यह बैठक विज्ञान भवन में होनी थी। बैठक में सभी मंत्री अपने-अपने मंत्रालय की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे। इस बैठक के बाद पीएमओ सभी मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा। माना जा रहा है कि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही मंत्रियों का मंत्रिमंडल में भविष्य तय होगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2EDQgWO
via Latest News in Hindi
.
0 Comments