बांग्लादेश ने कहा- अवैध बांग्लादेशियों की लिस्ट मुहैया कराए भारत, हम उन्हें वापस ले लेंगे
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने रविवार को एक बेहद ही महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके देश ने भारत से अनुरोध किया है कि यदि भारत सरकार के पास अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की सूची है तो उसे मुहैया कराए और वह उन्हें लौटने की मंजूरी देगा। भारत की राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) पर एक सवाल के जवाब में मोमेन ने कहा कि बांग्लादेश-भारत के संबंध सामान्य और ‘काफी अच्छे’ हैं तथा इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मोमेन ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए गुरुवार को भारत की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।from India TV: world Feed https://ift.tt/2PJzZoA
via Latest News in Hindi
0 Comments