Goa beach party

गोवा ना सिर्फ भारतीयों के बीच बल्कि विश्व स्तर पर एक बढ़िया टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की लाजवाब संस्कृती, बेहतरीन खाना और बीच सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करते है। इनके साथ साथ गोवा में बीच पर होने वाली पार्टी सबसे ज्यादा मशहूर है। क्रिसमस हो या न्यू ईयर सेलिब्रेशन गोवा की इन बीच पार्टी में दोनों का एक खास ही अनुभव रहता है।

अंजुना बीचः

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान अंजुना बीच पर पूरी रात सुबह तक पार्टी चलती है। इसे क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का मजा कई गुना अधिक बढ़ जाता है। अगर आप भी इस दौरान गोवा में है, तो आपको अंजुना बीच की पार्टी में एक बार जरूर शामिल होना चाहिए।

वागातोर बीचः

नॉर्थ गोवा में में मापूसा रोड के पास स्थित वागातोर बीच पणजी से करीब 22 किलोमीटर की दूरी में स्थित है। यहां गोवा के हर बीच के मुकाबले के सबसे कम भीड होती है। लेकिन यह बीच अपनी पार्टी को लेकर काफी फेमस है। यहां इस बीच के अलावा 500 साल पुराना पुर्तगाली किला है जो सैलानियों को आकर्षित करता है।

आरामबोल बीचः

आरामबोल बीच गोवा के सबसे खूबसूरत और शांत बीच में से एक हैं। यह बीच फैमिली के साथ डिनर का मजा लेने और पार्टी करने के लिए सबसे बेस्ट जगह है। इस बीच के आसपास कई सारे कैफे, रेस्टोरेंट और होटल खुले हुए हैं। अगर आप फैमिली के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का मजा लेना चाहते हैं तो आरमबोल बीच सबसे अच्छा है।

बागा बीचः

गोवा की राजधानी पणजी से यह बीच 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बीच पर भीड़ बहुत अधिक होती है। हर दिन यहां लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। यहां पर कई क्लब, स्ट्रीट फूड वेंडर्स, वाटर स्पोर्ट्स, कॉफी बार आसानी से मिल जाते हैं। यह बीच अपनी नाईट लाईफ पार्टी के लिए भी पूरे गोवा में सबसे ज्यादा मशहूर है।

पालोलेम बीचः

गोवा के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित पालोलेम बीच एक शांत और खूबसूरत बीच है। इस बीच में पार्टी के साथ-साथ यहां के शानदार भोजन और वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद लिया जा सकता है। यह बीच विदेशी सैलानियों के बीच सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां से दूर से दिखने वाली पहाड़ियां और समुद्र लोगों को आकर्षित करती है।

कोलवा बीचः

कोलवा बीच पूरे साउथ गोवा का सबसे बेस्ट बीच है। यह अपनी नाईटलाईफ और लजीज सीफूड के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। इस बीच के पास में ही लेडी मर्सी चर्च स्थित है जो खास आकर्षण का केंद्र है।

गोवा के सारे बीच अपने नाईटलाईफ और पार्टी के लिए मशहूर है। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान तो यहां का आकर्षण सबसे खास रहता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/35JwS71
via Latest News in Hindi

0 Comments