लालू यादव के परिवार की मुसीबतें बढ़ी, बहू ऐश्वर्या ने दर्ज़ करवाया दहेज़ उत्पीड़न का केस

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार अब और मुसीबतों में घिरता हुआ नज़र आ रहा है। जहाँ एक और परिवार के मुखिया काफी वक्त से जेल में हैं। वहीं दूसरी और उनका पारिवारिक कलह सार्वजनिक रूप से सब के सामने आ गया है।
गौरतलब है कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की निजी जीवन का विवाद पूरी मीडिया के सामने आ गया है। तेज प्रताप ने शादी के महज़ 6 माह के बाद ही उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी।
इसके बाद दोनों परिवार में आरोप प्ररत्यारोप का दौर शुरू हो गया। जहाँ एक ओर बहू ऐश्वर्या ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि वे लोग उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं और उन्हें खाना तक नहीं दिया जाता। वहीं दूसरी ओर सास राबड़ी देवी का कहना है कि उनकी बहू ने उनके साथ बदसलूकी की है।
अब लालू यादव की बहू ने अपने पति, सास और ननद मीसा भारती के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। कानूनी जानकारों का मानना है कि इस मामले में ससुराल वालों को जेल के सलाखों के पीछे भी जाना पर सकता है। फिलहाल लालू यादव का परिवार परेशानियों में घिरते हुए दिखाई दे रहा है।
from क्राइम – Navyug Sandesh https://ift.tt/36PEuVF
via Latest News in Hindi
0 Comments