सलमान को बर्थडे पर मिला खास तोहफा, बहन अर्पिता ने बेटी को दिया जन्म
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर एक बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का नाम अयात शर्मा रखा गया है। खबर की पुष्टि करते हुए परिवार ने एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा है कि बेहद खुशी और अपार सुख के साथ हम इस बात की घोषणा करते हैं कि हमारे घर में एक बेटी का जन्म हुआ है। खुशी के इस मौके पर हम अपने परिवार, दोस्तों और सभी शुभचिंतकों को उनके निस्वार्थ समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे। हम मीडिया में भी अपने दोस्तों और अपने प्रशंसकों का उनके निरंतर प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। यह सफर आप सभी के बिना कभी पूरा नहीं हो पाता। आप सभी को आयुष, अर्पिता व आहिल/खान और शर्मा परिवार की ओर से ढेर सारा प्यार।
खबरों के मुताबिक, अर्पिता, सलमान के जन्मदिन पर ही अपने बच्चे को जन्म देना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने सी-सेक्शन से डिलीवरी कराने के विकल्प को चुना। कथित तौर पर, अर्पिता को पिछली रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह वास्तव में सलमान के लिए उनके जन्मदिन का सबसे खास तोहफा है क्योंकि वह दोबारा मामू बन गए हैं।
आयुष ने इंस्टाग्राम पर इस खबर का ऐलान करते हुए लिखा कि हमारे घर एक सुंदर सी बेटी आई है। अयात शर्मा के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2t5QXWy
via Latest News in Hindi
.
0 Comments