‘रेप इन इंडिया’ बयान को लेकर गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बोला हमला, सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा भी उठाया
पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उनकी ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी से देश का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता ने यहां आरोप लगाया कि गांधी की टिप्पणी राष्ट्रीय हित के खिलाफ है और वह अक्सर पाकिस्तान की लाइन को अपनाते दिखते हैं। बिहार की बेगुसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी की टिप्पणी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजाक उड़वाया है। पहले भी उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हवाई हमले पर जो रुख अपनाया था, पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से मिलता-जुलता था।’from India TV: india Feed https://ift.tt/34fDBUA
via Latest News in Hindi
0 Comments