राज्यसभा में आज पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल, शिवसेना का रूख साफ नहीं
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। दोपहर दो बजे इस बिल पर चर्चा की जाएगी। चर्चा के लिए 6 घंटे का वक्त तय किया गया है जिसके बाद वोटिंग होगी। मोदी सरकार राज्यसभा में अल्पमत में है लिहाजा उसके लिए ये किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। हालांकि बीजेपी का दावा है कि क्षेत्रिय दलों के समर्थन से इस बिल को पास करवा लिया जाएगा। अगर राज्यसभा से भी नागिरकता संशोधन विधेयक पास होता है तो फिर ये कानून का रूप ले सकेगा। बड़ी बात ये है कि लोकसभा में बिल का समर्थन करने वाली शिवसेना का राज्यसभा के लिए रूख साफ नहीं है। from India TV: india Feed https://ift.tt/35aHewb
via Latest News in Hindi
0 Comments