कांग्रेस की आज रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली', मोदी सरकार को घेरने की कोशिश
नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस 'भारत बचाओ रैली' कर रही है। सुबह ग्यारह बजे से शुरू होने वाली इस रैली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा मनमोहन सिंह और पार्टी के दूसरे बड़े नेता मौजूद रहेंगे। रैली में गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी समेत किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरने का प्रयास किया जाएगा। रैली में देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुटाकर ताकत दिखाने की कोशिश की जाएगी।from India TV: india Feed https://ift.tt/2sqZIdg
via Latest News in Hindi
0 Comments