जामा मस्जिद से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने का आरोप
नई दिल्ली: देर रात दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके से भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंद्रशेखर पर लोगों को उकसाने का आरोप है। शुक्रवार की दोहपर जुमे की नमाज पढ़ने के बाद जो प्रदर्शन हो रहा था उसमें अचानक ही चंद्रशेखर नजर आए थे। चंद्रशेखर भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे और अपनी हाथों में संविधान की किताब दिखा कर भीड़ को उकसा रहे थे। चंद्रशेखर को गिरफ्तार करने गई दिल्ली पुलिस ने तमाम विरोध के बाद भी चंद्रशेखर को जामा मस्जिद के इलाके से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद चंद्रशेखर को मेडिकल चेक अप के लिए ले जाया गया।from India TV: india Feed https://ift.tt/2PI8i0q
via Latest News in Hindi
0 Comments