नई दिल्ली: आग के हवाले की गई उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत हो गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था जहां कल रात 11 बजकर 40 मिनट पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक कल रात साढ़े आठ बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। लाइफ सपोर्ट पर तो डॉक्टरों ने उसे पहले ही रख रखा था लेकिन उन्नाव की रेप पीड़ित को बचाया नहीं जा सका। वो मरना नहीं चाहती थी। मरने से पहले पुलिस और परिवार को सामने उसने आखिरी ख्वाहिश भी रखी थी। वो उन्हें फांसी पर चढ़ते देखना चाहती थी।

from India TV: india Feed https://ift.tt/2OVkuuy
via Latest News in Hindi

0 Comments