नागरिकता संशोधन बिल को राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा में इस बिल के पक्ष में कुल 230 वोटों में से 125 वोट प्राप्त हुए और विपक्ष में 105 वोट डाले गए। इस प्रकार यह बिल राज्यसभा में भी बहुमत से पास हो गया है। लोकसभा में यह बिल पहले ही पास हो चुका है। अब राज्यसभा की चुनौतियों को पार करते हुए यह ऐतिहासिक बिल कानून बनने की राह पर है।

राज्यसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच इस बिल पर चर्चा करते हुए तीखी बहस हुई। जहाँ एक तरफ विपक्ष द्वारा बार बार सरकार पर ये आरोप लगाए गए कि इस बिल में संविधान की मूल भावनाओं का ख्याल नही रखा गया है, वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि सरकार किसी भी प्रकार से संविधान का उल्लंघन नहीं कर रही है।

गृहमंत्री ने कहा कि इसका फायदा उन सभी शरणार्थियों को होगा जो वर्षों से काफी दयनीय स्थिति में जीवन यापन करने को मजबूर हैं और जिनके साथ उनके देश में धार्मिक आधार पर अन्याय किया गया है। अब ऐसे लोग भारत में सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकते हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2smPevr
via Latest News in Hindi

0 Comments