cauliflower soup recipe

ठंड के दिनों में सूप सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर गोभी से बना सूप आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गर्म सूप पीने से आपकी गले की खराश तथा सर्दियों में होने वाली आम समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

सामग्रीः

एक बढ़ा गोभी बारीक कटा हुआ, एक प्याज कटा हुआ, दो लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई, दो चम्मच घी या तेल, आधा कप दूध, आधा कप किसे हुए चीज, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च स्वादानुसार।

विधिः

एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म तेल गर्म करें। उसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटा लहसुन डालें। जब लहसुन और प्याज भूरे हो जाए तो इसमें गोभी के कटे हुए टुकड़े डाल दे। थोड़ी देर तक चम्मच चलाएं। फिर ढक्कन लगाकर  करीब 5 मिनट तक पकाएं। 5 मिनट के बाद जब गोभी पक जाए तो फिर ढक्कन हटाकर इसे थोड़ी देर तक भूने।

अब इस पूरे मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर मिक्सर में लेकर पीस लें चाहे तो ऊपर से थोड़ा पानी मिला लें। अब इस मिश्रण को एक बॉल में अलग से निकाल ले। इस सूप में आधा कप दूध, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार मिलाकर अच्छी तरह से फिट ले।

अब एक दूसरी कढ़ाई को धीमी आंच पर गर्म करें। उसमें आधा कप किसे हुई चीज को डाल दें। जब चीज थोड़ा पिघल जाए उसमें ऊपर से बाउल में रखें, मिश्रण को डालकर चलाएं, थोड़ा गाढ़ा होने के बाद गैस बंद करके इसको गर्म गरमागरम परोसें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2roTElt
via Latest News in Hindi

0 Comments