सर्दियों के मौसम में तिल का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। तिल की तासीर गर्म होती है तथा ये पौष्टिकता से भरपूर होती है। साथ ही मूंगफली में भी काफी पोषक तत्व होते हैं और शर्दियों में मूंगफली का सेवन करना भी काफी अच्छा माना जाता है। तो चलिए आज हम तिल और मूंगफली के गजक बनाना सीखते हैं।

तिल और मूंगफली गजक बनाने के लिए हमे चाहिए :

तिल- 150 ग्राम, मूंगफली- 150 ग्राम ,गुड़- 250 ग्राम और घी – 2 चम्मच

बनाने की विधि – सबसे पहले तिल और मूंगफली को अलग अलग धीमी आंच पर सूखा भुन लें। इसके बाद इन्हें हल्का दरदरा पीस लें। थोड़ी सी भुनी हुई तिल अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डाल कर इसमे गुड़ डाल दें। गुड़ को पिघला कर उसे धीमी आंच पर पकाएं। गुड़ अच्छी तरह पका है या नहीं ये देखने के लिए एक कटोरी पानी में थोड़ी सी चासनी डालिये, अगर गुड़ अच्छे से बंध रहा है तो इसका मतलब है गुड़ पक चुका है। चासनी को धीमी आंच पर ही पकाये, वरना चासनी जल सकती है।

अब इस चासनी में तिल और मूंगफली को डाल कर अच्छे से मिला लें। मिश्रण को आंच से उतार दें। अब एक प्लेट में थोड़ा सा घी लगा कर मिश्रण को उस पर फैला दें।इसपर साबुत तिल को ऊपर से डाल दें। फिर इसे चौकोर आकर में काट लें।

तो लीजिए तैयार है तिल और मूंगफली की स्वादिष्ट एवं पौष्टिकता से भरे हुए गजक।इसे आप ठंडा होने पर एक डब्बे में बंद कर के कई दिनो तक उपयोग कर सकते हैं।

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RmuZIO
via Latest News in Hindi

0 Comments