दिल्ली के किराड़ी में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 2 बच्चे घायल
नई दिल्ली: दिल्ली के किराड़े में कपड़ों के एक गोदाम में भीषण आग लगने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना में 2 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोदाम में आग लगने से इसमें 13 लोग फंस गए थे। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस 3 मंजिला इमारत के एक संकरी गली में मौजूद होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें पेश आईं। from India TV: india Feed https://ift.tt/35ZhhjT
via Latest News in Hindi
0 Comments