नई दिल्ली: आज 6 दिसंबर है। नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्या के लिए आज सबसे बड़ी परीक्षा का दिन है। 27 साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को गिरा दिया गया था। पुलिस ने अयोध्या समेत पूरे उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर तो रखा ही है, देश भर में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ नवंबर को रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी उसी तरह की तैयारी अयोध्या में की गई है।

from India TV: india Feed https://ift.tt/2Rojq3W
via Latest News in Hindi