नई दिल्ली: दिल्ली में ठंड ने 118 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1901 के बाद 2019 का दिसंबर का महीना सबसे सर्द महीना साबित हुआ और अब आज दिल्ली की ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आज सुबह पारा 2.4 डिग्री तक लुढ़क गया है। आज और कल यानी 28 और 29 दिसंबर को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मतलब हालात में कोई सुधार नहीं होने वाला है। ठंड का सितम यही नही थमने वाला है क्योंकि आने वाला सप्ताह यानी नए साल के मौके पर दिल्लीवालों को सर्द हवाओं के साथ-साथ बारिश की बूंदों से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

from India TV: india Feed https://ift.tt/34Z8EEp
via Latest News in Hindi

0 Comments